हल्द्वानी

पुलिस ने 17 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां नशे का कारोबार दिन पर दिन फलता फूलता जा रहा है जिसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी नशाखोरी करने वाले लोग अपनी हरकतों से बात नहीं आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला चोरगलिया थाना पुलिस का सामने आ रहा है।यहाँ पुलिस ने एक आरोपी को 17 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है। एसओ भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपी श्यामलाल निवासी बिहार नगर चोरगलिया को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad