नैनीताल।यहां पर घूम कर वापस दिल्ली लौट रहे पर्यटको कि कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।नैनीताल से घूम कर वापस दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गठिया पायलट बाबा आश्रम के पास करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें कार सवार चार पर्यटक घायल हो गए। कार खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से यह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों ने घायल पर्यटकों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक समुदायिक केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 पर्यटकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी अमित ढींगरा अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। देर शाम भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी,जिसमें कार सवार मोनिका,सानिया और कान्हा घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि कार चालक अमित ने सड़क पर घना कोहरा होने के कारण कार से संतुलन खोया
Related Articles
बड़ी खबर पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
खबर शेयर करें – उत्तराखंड में एक बार फिर से तबादला को लेकर खबर आनी शुरू हो गई है जानकारी के अनुसार इस बार शासन के द्वारा पीसीएस अधिकारियों की तबादले किए गए हैं शासन के द्वारा पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है देंखे:
नैनीताल में भूस्खलन से भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, 12 और मकान खतरे की जद में
खबर शेयर करें – नैनीताल में गत दिवस को भूस्खलन के कारण एक दो मंजिला मकान ढह गया। भूस्खलन के कारण क्षेत्र के 12 और मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। नैनीताल के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में शनिवार दोपहर भूस्खलन से दो मंजिला भवन पलभर में जमींदोज हो गया। इसके साथ […]
खत्म हुआ इंतजार, लंबे अरसे के बाद मिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात
खबर शेयर करें – हल्दुचौड़ क्षेत्र के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे इंतजार के बाद स्थानीय लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है। लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने रविवार को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने रविवार को हल्दुचौड़ क्षेत्र […]