हल्द्वानी

साढ़े पांच साल के तेजस ने किया प्रदेश का नाम रोशन, बना विश्व का सबसे कम उम्र का चेस प्लेयर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में यूकेजी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र तेजस तिवारी ने विश्व के सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाडी बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने तेजस को सबसे कम उम्र का खिलाडी घोषित किया है।बता दें जून में फिडे रेटिंग में तेजस को 1149वीं रेटिंग मिली थी। इसके लिए फिडे ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर तेजस की उपलब्धि को लेकर पोस्ट भी किया था।तेजस तिवारी हल्द्वानी के सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। तेजस के पिता शरद तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मां इंदु तिवारी हाउस वाइफ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस के पिता शरद ने बताया कि वो भी कुमाऊं विवि में शतरंज के खिलाडी रह चुके हैं। तेजस साढ़े तीन साल की उम्र से शतरंज खेल रहा है। तेजस की उपलब्धि पर वो काफी खुश हैं।
तेजस ने हाल ही में रुद्रपुर में हुई प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चार ड्रा और दो जीत के साथ फिडे रेटिंग प्राप्त की है। मार्च 2022 में उत्तराखंड शतरंज संघ की ओर से आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-8 वर्ग में तेजस ने प्रथम स्थान हासिल कर उत्तराखंड स्टेट चैंपियन बने थे।जानकारी के अनुसार दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू ने बताया कि तेजस विश्व का सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बने है। इस पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे की ओर से पुष्टि की गई है। यह राज्य और देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। निदेशक ने तेजस की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस अभी तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

कुनाल अरोरा
संपादक - News 100 Live
http://www.news100live.com