उत्तराखंड में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका है आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछार ओं के कई दौर चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है इधर कई इलाकों में 2 दिन से बारिश ना होने के बाद एकाएक तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है।
Related Articles
स्कूलों के पास बेच रहे थे तंबाकू, पुलिस ने 13 दुकानदारों का किया चालान
खबर शेयर करें – तंबाकू नियंत्रण के लिए गोपेश्वर में लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। गुरूवार सुबह थाना गोपेश्वर ने की तंबाकू नियंत्रण की कार्रवाई के दौरान स्कूलों के 100 मीटर की परिधि के अंदर तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट बेचने वाले 13 लोगों को कोटपा अधिनियम के तहत चालान किया। स्कूलों के पास तंबाकू […]
सुहागरात पर पत्नी ने दाढ़ी पर जताया एतराज, नहीं माना पति तो देवर संग हुई फरार
खबर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आ रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां पर हाल ही में एक जोड़े की शादी हुई। सुहागरात पर पत्नी ने पति को ये साफ कर दिया कि उसे बड़ी दाढ़ी वाले लोग पसंद नहीं है। जिसके बाद उसने पति […]
गंगाजल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे में मौत
खबर शेयर करें -महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया है।जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रही श्रद्धालुओं […]

