पिथौरागढ़।यहां पर सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।बताया जा रहा है कि मैदान में दौड़ते वक्त उसे हार्ट अटैक आया था जिससे उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान मेंआता था आता था इस मैदान पर ही एक्सरसाइज किया करता था।शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Related Articles
उत्तराखंड में पेपर लीक होने के बाद आयोग ने उठाया बड़ा कदम,एलआईयू होगी तैनात
खबर शेयर करें -उत्तराखंड में पेपर लीक होने के बाद अब इस बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती में पुलिस तो तैनात रहेगी ही इसके साथ एलआईयू को भी तैनात किया जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने जहां सख्त एक्शन प्लान बनाया है तो वहीं सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व […]
चाय बनाते समय लगी आग,महिला झुलसी,सामान हुआ राख
खबर शेयर करें -ऋषिकेश में गुरुवार तड़के चाय बनाने के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंगा नगर गणेश विहार गली नंबर चार में महिला यसोदा चमोली पत्नी मुरलीधर चमोली के […]
रामनगर पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- उत्तराखंड से है मेरा पुराना नाता
खबर शेयर करें – कांग्रेस की स्टार प्रियंका गांधी प्रचारक नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका पुराना नाता है। उनके परिवार का भी उत्तराखंड से बहुत पुराना नाता है। प्रियंका गांधी […]