
CM Dhami Morning Walk In Nainital: गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले। जहां उन्होंने चाय की चुस्कियों के बीच आग नागरिकों, पर्यटकों और स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ पंत पार्क में बन रहे नयना देवी मंदिर के गेट का भी निरीक्षण किया।

नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM Dhami Morning Walk In Nainital
दरअसल बुधवार को नैनीताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। जहां बीते दिन गुरुवार को सुबह-सुबह वो मॉर्निंग वॉक पर निकले। एटीआई से पंतपार्क तक वो पैदल टहले। इसी बीच उन्होंने रास्ते में आम लोगों से उनका हाल चाल जाना। साथ ही ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी दिक्कत भी जानी।

चाय की चुस्कियों के बीच जनता से मिले
इसके साथ ही वो पंत पार्क भी पहुंचे। जहां नव निर्मित नयना देवी मंदिर के गेट के काम का निरीक्षण भई किया। साथ ही उसे जल्द पूरा करने का आदेश भी दिया।

इसके साथ ही उन्होंने मानसखंड मिशन के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। लोगों से बात करने हुए चाय बनाई। चाय पीते-पीते उन्होंने लोगों से बात भी की।



