उत्तराखण्ड

सात फेरे हुए, वर-वधु ने साथ डांस भी किया… लेकिन विदाई से पहले दुल्हन हो गई लापता, जानें मामला

खबर शेयर करें -
barabanki-bride-flees-with-jewelry-after-wedding-

शादी में बैंड-बाजा के साथ बारात लेकर पहुंचे वर के साथ ऐसा हुआ जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। यू कहें कि शादी की सभी रस्में पूरी की। देर रात वर-वधु ने डीजे पर डांस भी किया। सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो कुछ ऐसा हुआ कि सभी के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दुल्हन रात में ही गायब हो गई। वो भी अकेले नहीं जेवरात के साथ।

bridE FLEES

सात फेरे हुए, वर-वधु ने साथ डांस भी किया…

दरअसल ये मामला घुघंटेर के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले युवक का विवाह कोतवाली नगर के बंकी निवासी युवती से तय हुआ। 18 नवंबर को युवक की शादी हुई। बड़ी धूमधाम के साथ वो बारात लेकर पहुंचा। सभी विवाह की रस्में भी की। जयमाला के साथ सात फेरे भी हुए। सब सही चल रहा था। लेकिन जब सुबह विदाई पर लड़की वालों की तरफ से देरी होने लगी तो लड़के वालों को दाल में कुछ काला लगा। जिसके बाद ये खुलासा हुआ कि दुल्हन लापता हो गई है।

विदाई से पहले दुल्हन हो गई फरार

काफी देर तक दुल्हन की तलाश की गई। लेकिन जब वो नहीं मिली तो दुल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। बता दें कि दुल्हन के साथ जेवरात और बाकी कीमती सामान भी गायब है। वहीं दुल्हन को दिए गए जेवरात व अन्य कीमती सामान वापसी के लिए वर पक्ष काफी देर तक वधु पक्ष से जद्दोजहद करता रहा।

अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। जहां पुलिस ने बताया कि युवती पहले भी एक युवक के साथ फरार हो चुकी है। जिसके चलते युवक पांच महीने से जेल में बंद है।

Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव