उत्तराखण्ड

धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा हुए अस्पताल में भर्ती, रात के एक बजे किया गया एडमिट – Govinda News

खबर शेयर करें -

Govinda admitted to Hospital

Govinda admitted to Hospital: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर जहां एक और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि गोविंदा को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीते दिन 11 नवंबर को गोविंदा अचानक से रात को बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल (Govinda News)में भर्ती करवाया गया। उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने इस बात पर मुहर लगाई।

धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा हुए अस्पताल में भर्ती Govinda admitted to Hospital

दरअसल ललित बिंदल ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले गोविंदा को कंसल्ट कर दवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि, “डॉक्टर्स से कन्सल्ट करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात एक बजे उन्हें इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने बताया कि अस्पताल में गोविंदा के कई सार टेस्ट किए गए। रिपोर्ट आने पर अभिनेता की तबीयत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ पाएगी।

गोविंदा को लगी थी गोली

बताते चलें कि बीते साल अक्टूबर को गोविंदा के पैर में गोली लगी थी। उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली थी। तब उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। सर्जरी के बाद उनकी गोली निकाल दी गई।

गोली चलने के ऊपर उन्होंने मीडिया को बताया था कि, “मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5:00 बजे का समय था… वो गिरी और चल पड़ी … मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलते देखा।”

धर्मेंद्र को देखने अस्पताल में पहुंचे थे अभिनेता

इसके अलावा अभी कुछ समय पहले ही वो अभिनेता धर्मेंद्र को देखने अस्पताल गए थे। उस दौरान वो स्वस्थ नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने इसी बीच डांस रियलिटी शोज में भी अपनी स्पेशल अपीयरेंस भी दी थी।

Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव