
Ind vs Aus Women: बीते दिन वुमेंस ओडिआई क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच भिड़ंत देखने को मिली। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराकर वर्ल्ड कप रोमांचक जीत दर्ज की।
एलीसा हीली (alyssa healy) ने 107 गेंदों पर 142 रनों की बेहतरीन पारी खेल इस मैच को जितवाया। कहने को ये सिर्फ एक मैच था। लेकिन इस मैच में कई रिकॉर्ड टूटे। जहां भारत की तरफ से स्मृति मंधाना(smriti mandhana) एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने वाली पहली महिला प्लेयर बनकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही कई और रिकॉर्ड भी इस मैच में ब्रेक हुए।
Ind vs Aus Women: मैच एक रिकॉर्ड अनेक…, भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में टूटे कई रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना(smriti mandhana) ने कल के मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए एक कैलेंडर साल में 1000 ODI रनों को पूरा कर लिया है। ऐसा कारनामा करने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। साल 1997 में बेलिंडा क्लार्क के नाम एक कैलेंडर इयर में 970 रनों का रिकॉर्ड को तोड़ा है।
स्मृति मंधाना ने पूरे किए सबसे तेज 5000 रन
इसके साथ ही महिला वनडे में स्मृति ने सबसे तेज 5000 रन भी पूरे किए। 112वें वनडे में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड स्टैफनी टेलर के पास था। जिन्होंने 129 पारियों में 5000 ओडिआई रन पूरे किए थे।
मंधाना ने इस मामले में मिताली राज को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। केवल 46 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वो महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने इस मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है।
330 रनों के लक्ष्य का रिकॉर्ड
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 330 रनों का लक्ष्य दिया था। बता दें कि ये महिला विश्व कप में अब तक का भारता का सबसे बड़ा स्कोर था। साथ ही वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी था।
सबसे बड़ा सफल रन चेज
331 रनों के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की है। ये महिला वनडे के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज है। साल 2024 में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 302 रनों के लक्ष्य को चेज किया था।
मैच में लगे कुल 13 छक्के
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में टोटल 13 छक्के लगे। जो कि विश्व कप के मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। मैच का अंत भी एलीसे पेरी ने एक शानदार छक्के के साथ किया।

