उत्तराखण्ड

120 Bahadur का टीजर देख फैंस के रोंगटे खड़े, मेजर शैतान सिंह बन छा गए Farhan Akhtar

खबर शेयर करें -
farhan akhtar 120 bahadur teaser out

120 Bahadur Teaser: फाइनली फरहान (Farhan Akhtar) अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। बीते दिन ही फिल्म के पोस्टर शेयर किए गए थे। बता दें कि टीजर देखने में काफी दमदार और देशभक्ति से भरा लग रहा है। इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में है। वो मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) के रोल में नजर आएंगे।

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का टीजर हुआ रिलीज 120 Bahadur Teaser

‘120 बहादुर’ फिल्म साल 1962 की रेजांग ला से जुड़ी असली कहानी बयां करती है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे 120 भारतीय सैनिकों ने निडर होकर हजारों दुश्मनों का सामना कर इतिहास रच दिया था। रिलीज हुए टीजर में एक दमदार लाइन भी है। जिसमें कहा गया है कि, “हम पीछे नहीं हटेंगे…।”

120 Bahadur Teaser देख फैंस के रोंगटे खड़े

‘120 बहादुर’ के टीजर में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के किरदार में छा गए। फैंस द्वारा भी टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, “फरहान का दमदार कमबैक, क्या टीजर है, रोंगटे खड़े कर दिए।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “फरहान गदर काटने वाले हैं।” अन्य ने लिखा, “इसे कहते है फिल्म, क्या बेहतरीन टीजर है।”

https://youtube.com/watch?v=52eEa2nrs4E%3Ffeature%3Doembed

कौन थे मेजर शैतान सिंह?

वीर योद्धा मेजर शैतान सिंह ने साल 1962 में रेजांग ला की बर्फीली चोटियों पर चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। हैरानी की बात तो ये है कि मेजर शैतान सिंह 120 बहादूर जवानों के साथ हजारों दुश्मनी सैनिकों से भिड़े थे। मात्रभूमि की सेवा करते करते वो इस युद्ध में शहीद हो गए थे। उनके मरने के बाद भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से शैतान सिंह को सम्मानित किया गया था।

कब रिलीज होगी ‘120 बहादुर’?

राजनीश ‘रेजी’ घई ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ‘120 बहादुर’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 21 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस फिल्म के साथ-साथ फरहान के कमबैक के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं। फरहान की आखिरी फिल्म साल 2021 में तूफान’ रिलीज हुई थी। जो कि थिएटर्स में फ्लॉप साबित हुई थी।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव