उत्तराखण्ड

कोर्ट से शख्स ने मांगा 5 करोड़ का मुआवजा, पत्नी की हत्या का था आरोप

खबर शेयर करें -
karnataka-man-kurubara-suresh-spent-18-months-in-jail-

सोचिए कोई व्यक्ति जेल में ऐसे जुर्म की सजा काट रहा हो जो उसने कभी किया ही नहीं हो। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला कर्नाटक के कुशलनगर से सामने आ रहा है। जहां पर एक आदिवासी व्यक्ति कुरुबारा सुरेश ने करीब दो साल अपनी पत्नी मल्लिगे की कथित हत्या के लिए जेल की सजा काटी।

जो उसने कभी की ही नहीं। उनकी पत्नी जीवित पाई गई। ऐसे में उन्होंने हाई कोर्ट में पांच करोड़ के मुआवजे की मांग की है। साथ ही उन्होंने गलत गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

कोर्ट से शख्स ने मांगा 5 करोड़ का मुआवजा

दरअसल ये पूरा मामला कुशलनगर तालुक के बसवनहल्ली का है। जहां के निवासी सुरेश को अप्रैल 2025 में मैसूर की 5वीं अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत ने बरी कर दिया। कर्नाटक गृह विभाग ने अदालत को उन्हें मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपए देने के निर्देश दिए। लेकिन वो इस मुआवजे से संतुष्ठ नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने हाई कोर्ट में अपील दायर की।

पत्नी की हत्या का था आरोप

याचिका में सुरेश ने पांच पुलिस कर्मियों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़, बिना उचित प्रक्रिया के गिरफ्तारी और पद के दुरुप्रयोग का आरोप लगाया। मुआवजे में उन्होंने पांच करोड़ की मांग की। साथ ही इन अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की।

जीवित पाई गई पत्नी

दरअसल ये पूरा मामला साल 2021 का है। सुरेश ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज की। साल 2022 में कुछ हड्डियां पड़ोसी मैसूर जिले के बेट्टदपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से बरामद हुई। बिना अच्छे से जांच पहचान के पुलिस ने अनुमान लगाया कि ये उनकी पत्नी मल्लेगे की ही हड्डियां हैं। सुरेश पर ये दबाव डाला गया कि वो ये बताए कि ये हड्डियां मल्लिगे की ही है। बता दें कि इसकी डीएनए जांच भी नहीं की गई थी।

रेस्तरां में खाना खा रही थी

इसी आधार पर सुरेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। करीब 18 महीने तक वो पुलिस की गिरफ्त में रहे। बाद में डीएनए टेस्ट अदालत के आदेश पर किया गया। जिसमें पाया गया कि वो हड्डियां उनकी पत्नी की नहीं थी। जिसके बाद सुरेश को रिहा कर दिया गया।

अप्रैल 2025 में सुरेश के दोस्तों ने उसकी पत्नी को मदीकेरी के एक रेस्तरां में खाना खाते देखा। ऐसे में उनकी पत्नी के बीते तीन साल के ठिकाने और गायब होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है

Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव