

आजकल पत्नियों के पति को मौत के घाट उतारने के मामले काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। मेरठ केनीले ड्रम से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक, ये सभी पति अपनी पत्नियों का शिकार हुए। लेकिन अब जो जुर्म की कहानी सामने आ रही है वो इनसे कहीं ज्यादा आगे बढ़ गई है। इस मर्डर में पत्नि के साथ उसकी मां और दोनों का प्रेमी भी शामिल है। इस मर्डर में शातिर मां बेटी का एक ही शख्स के साथ अवैध संबंध थे। दोनों मां-बेटी ये जानती थी। लेकिन इस लव ट्रायएगल में मारा गया मासूम पति।
शातिर मां-बेटी ने दूल्हे को उतारा मौत के घाट
दरअसल ये पूरा मामला तेलंगाना राज्य के कुरनूल इलाके का है। जहां पर एक ऐश्वर्या नाम की लड़की की तेजेश्वेर नाम के लड़के के साथ रिश्ता तय होता है। सगाई के बाद 18 मई 2025 को शादी की तारीख तय होती है। सब सही चल रहा था लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शादी से करीब पांच दिन पहले लड़की घर से गायब हो जाती है। हर जगह लड़की के भाग जाने की खबर फैल जाती है।
मां-बेटी के बैंक कर्मी के साथ अवैध संबंध
कहा जा रहा था कि दहेज को लेकर परेशान थी। जिसके चलते वो भाग गई। लेकिन बाद में पता चलता है कि वो एक बैंक कर्मचारी के साथ नौ-दो ग्यारह हो गई। इस युवक से वो प्यार करती थी। लेकिन मामला तब रोचक बना जब पता चला कि लड़की की मां सुजाता भी उसी बैंक कर्मी से इश्क करती है। दोनों मां-बेटी के उस युवक के सा अवैध संबंध हैं।
18 मई को तेजेश्वर-ऐश्वर्या की शादी
ऐश्वर्या के भागने की चर्चा जब तेज होने लगी तो वो पांच दिन बाद घर लौट आती है। भागने की वजह बताती है कि वो दहेज से परेशान थी इसलिए दोस्त के घर चली गई थी। पुलिस को भी उसने यहीं बयान दिया। तेजेश्वर जिससे सगाई हुई थी ऐश्वर्या उसके सामने रोने लगती है। गिड़गिडाने लगती है। जिसके बाद वो तेजेश्वर को शादी के लिए मना लेती है।
भोला भाला सा सीधा-साधा सा अनजान तेजेश्वर ऐश्वर्या की बातों में आ जाता है। दोनों की 18 मई को शादी हो जाती है। लेकिन शादी के बाद ऐश्वर्या का रवैया कुछ बदला-बदला सा नजर आता है। वो घंटों-घंटों फोन पर लगी रहती थी। जो तेजेश्वर को अच्छा नहीं लगता था।
तेजेश्वर को उतारा मौत के घाट
कुछ दिनों बाद करीब 17 जून को तेजेश्वर लापता हो जाता है। तलाश करने पर भी वो जब नहीं मिलता तो परिजन थक-हारकर पुलिस में मिसिंग शिकायत दर्ज करवाते हैं। जांच में ऐश्वर्या की कॉल डिटेल खंगाली गई। जिसके बाद मामले से पर्दा हटा। पता चला वो बैंक कर्मी से बात करती थी जिसके साथ उसके और उसकी मां के अवैध संबंध थे।
इसलिए किया कत्ल
शादी के बाद उसने बैंक कर्मी से करीब 2000 बार कॉल पर बात की। पूछताच करने पर पता चला कि ऐश्वर्या तेजेश्वर की संपत्ति हथियाना चाहती थी। इस हत्या में उसकी मां ने उसका साथ दिया। दोनों मां-बेटी के कथित प्रेमी बैंक कर्मी ने पेशेवर हत्यारों को ऐश्वर्या के पति की सुपारी दी थी। हत्या के बाद उसकी लाश को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं
