

Gold Price Today: गुरुवार को सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। लगातार चौथे दिन इसके दामों में गिरावट देखी गई है। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका की फेडरल कोर्ट का वो फैसला है जिसमें ‘लिबरेशन डे टैरिफ’ को असंवैधानिक करार दिया गया है। इस फैसले के बाद शेयर बाजार में जहां रौनक लौटती नजर आई। वहीं सोने की कीमतों में नरमी छा गई।
मुंबई की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोना आज ₹89,340 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट की कीमत ₹97,470(Gold Price Today) हो गई है। चांदी भी आज ₹100 सस्ती हो गई है और सुबह के समय 97,628 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।
आपके शहर में क्या है सोने का भाव Gold Price Today
- दिल्ली:
22 कैरेट – ₹89,490
24 कैरेट – ₹97,629 - अहमदाबाद और पटना:
22 कैरेट – ₹89,390
24 कैरेट – ₹97,520 - मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता:
22 कैरेट – ₹89,340
24 कैरेट – ₹97,470
क्यों घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम?
भारत में सोने की कीमत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार पर ही नहीं। बल्कि कई और चीजों पर निर्भर करती है। जैसे डॉलर की कीमत, आयात शुल्क और घरेलू डिमांड। इसके अलावा हमारे देश में सोने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी खूब है। त्यौहार हो या शादी-ब्याह सोना हर मौके पर पहली पसंद रहता है। यही वजह है कि इसकी कीमतों में हलचल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।