

स्थान- हल्द्वानी
एंकर- भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई के बीच, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पुलिस ने आज हल्द्वानी के एक मॉल में मॉक ड्रिल किया जहां मॉकड्रिल में दिखाया गया कि आतंकवादी घटना के दौरान किस प्रकार रेस्क्यू अभियान चलाया जाता है। पुलिस ने मॉक ड्रिल के तहत माल के अंदर चार आतंकवादियों को मार गिराया और एक को गिरफ्तार किया।
video link-https://youtu.be/SlUTg9JpM18?si=4RCWekBRndmM1dJ-
जिसमें कई घायलों को रेस्क्यू किया और पुलिस के जवानों ने सभी निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने आतंकवादी घटना के दौरान किस प्रकार से क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया जाता है, और यातायात को किस प्रकार से डायवर्ट किया जाता है, उसको लेकर सभी चीज मॉकड्रिल के माध्यम से किया, वही इस अभियान को लेकर एसपी सिटी हल्द्वानी का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रत्येक शहर में मॉक ड्रिल की जा रही है जिसमें हर चीजों को बारीकी से किया जा रहा है।
बाईट प्रकाश चन्द्र, एस पी सिटी हल्द्वानी।
बाईट ए पी बाजपेई, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।