उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी मस्जिद मामला : आज हो सकती हैं कुछ गिरफ्तारियां, अलर्ट मोड में पुलिस

खबर शेयर करें -
पुलिस का फ्लैग मार्च

उत्तरकाशी में 24 अक्टूबर को हुए बवाल के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बीते दिनों स्वामी केशव गिरी महाराज के आश्रम पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की थी। अभी भी जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया।

उत्तरकाशी मस्जिद मामले में हो सकती हैं कुछ गिरफ्तारियां

24 अक्टूबर को हुए बवाल के बाद से उत्तरकाशी में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल के बाद रविवार को पुलिस ने फिर से शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही बवाल वाले स्थान पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मुआयना भी किया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

शहर में बनी हुई है तनाव की आशंका

उत्तरकाशी के मौजा बाड़ाहाट, तहसील भटवाड़ी में स्थित मस्जिद को हटाने के लिए निकाली गई जनाक्रोश रैली में हुए बवाल के बाद से शहर में तनाव की आशंका बनी हुई है। जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। रविवार को लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। बता दें कि जिले में धारा 163 लागू है।

मस्जिद हटाने को लेकर हुआ था बवाल

बता दें कि मौजा बाड़ाहाट में स्थित एक मस्जिद को अवैध बताते हुए हिंदू संगठन के लोग इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर ही 24 अक्टूबर को जनाक्रोश रैली निकाली गई थी। इस रैली के दौरान ही बवाल हुआ था। इस मामले में आठ के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तरकाशी मस्जिद मामले में अब हिंदू संगठनों ने फैसला लिया है कि दिवाली के चलते कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। लेकिन उन्होंने चार नवंबर को इस मामले में महा पंचायत बुलाई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव