उत्तराखण्ड रुद्रपुर

रूद्रपर में भाजपा नेता ने की पिता की हत्या,पुलिस कर रही हत्यारोपी की तलाश

खबर शेयर करें -


रूद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता अपने ही पिता का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। छह महीने पहले तोताराम का पैर टूट गया और वो छह महीने से काम नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि तोताराम से उनके बड़े बेटे का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी।


मिली जानकारी के मुताबिक तोताराम का बड़ा बेटा दीपक युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष है। दीपक का अपने पिता से मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी मकान को लेकर ही कहासुनी हुई और दीपक ने चाकू मारकर अपने पिता का कत्ल कर दिया। जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ भाग गया।


तोताराम की हत्या की जानकारी उनके किराएदार ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी एवीडेंस इकट्ठा किए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव