हल्द्वानी। यहाँ मुखानी क्षेत्र में दो युवकों ने 18 मई को चौराहे पर खड़ी बाइक तब चुराई जब उसका मालिक गाड़ी से कुछ ही दूरी पर खड़ा होकर फोन पर बातचीत कर रहा था। युवक पीछे दौड़ा लेकिन बाइक चोर तब तक फरार हो चुके थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पनियाली निवासी सौरभ आर्या ने बताया कि 18 मई को वह अपनी बाइक से कमलुवागांजा चौराहे पर गए थे। बाइक सड़क किनारे खड़ी करके वह चंद कदमों की दूरी पर ही फोन से बात कर रहे थे। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और बाइक लेकर चंपत हो गए। सौरभ के मुताबिक काफी दूर तक वह बाइक के पीछ दौड़े लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ सके। देर रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
Related Articles
रामनगर पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- उत्तराखंड से है मेरा पुराना नाता
खबर शेयर करें – कांग्रेस की स्टार प्रियंका गांधी प्रचारक नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका पुराना नाता है। उनके परिवार का भी उत्तराखंड से बहुत पुराना नाता है। प्रियंका गांधी […]
इस IFS अधिकारी को पद से हटाया,लगे ये गम्भीर आरोप
खबर शेयर करें -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने IFS अधिकारी सुशांत पटनायक को प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव पद से हटा दिया है। आईएफएस अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला कर्मी की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही […]
वन विकास निगम के कर्मचारियों के खिलाफ नीलामी घोटाले मामले में गाज गिरने के बाद ठेकेदार पर की गई कार्यवाही
खबर शेयर करें -हल्द्वानी। वन विकास निगम ने कर्मचारियों से मिली भगत कर लालकुआं वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लाखों रुपए की लकड़ी नीलामी घोटाले के मामले में चार कर्मचारियों पर गाज गिरने के बाद अब घपला करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम महेश […]