अल्मोड़ा

अल्मोड़ा-आखिर क्यों वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा!पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जंगल को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। देर रात वन विभाग की तहरीर पर लमगड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विभाग की ओर से यह सीजन का दूसरा मुकदमा है। पुलिस के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी कोसी सिविल सोयम दीपक कुमार पंत ने तहरीर सौंपी है।

कहना है कि घटना दो मई की है। सुबह करीब पौने दस बजे सत्यों के जंगल से धुआं अगला उठता दिखाई दिया। वह टीम के छह सदस्यों के साथ मौके लेख पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई की। कड़ी मशक्कत वे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जंगल के आसपास कोई नहीं मिला। लोगों से पूछताछ की तो किसी ने भी जानकारी नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। वन विभाग अपने स्तर से आग लगाने वाले की तलाश कर रहा है। वन ऐप पर पढ़ें क्षेत्राधिकारी सिविल सोयम ने पुलिस ने अज्ञात की पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी है। इस सीजन जंगल में आग लगाने का यह दूसरा मुकदमा है। इससे पहले वनाग्नि की चपेट में आने से चार लोगों की जान जाने के बाद वन विभाग ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था।