उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- गणेश गोदियाल ने एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा,सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आज हल्द्वानी पहुंचे जहां। उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। गणेश गोदयाल ने सीसीटीवी के साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा।


कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर स्ट्रांग रूम की बिल्डिंग के बाहर क्यों सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के भी स्ट्रांग रूम के बाहर रहने की व्यवस्था की जाए। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है और भाजपा के नेता लोगों की भावनाओं को ही नहीं समझ पाए।


गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गणेश गोदयाल को पौड़ी से नहीं जीतने देना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने पूरी कोशिश की। लेकिन गढ़वाल की जनता उनके साथ थी। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस बहुत मजबूती से चुनाव लड़ी है जिसके नतीजे 4 जून को सामने आएंगे