उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- स्वराज आश्रम में जिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, नैनीताल सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पहुंचे प्रकाश जोशी हल्द्वानी

खबर शेयर करें -

कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में जिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी से आधिकारिक तौर पर नैनीताल सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रकाश जोशी पहली बार हल्द्वानी पहुंचे।

कार्यकर्ताओं से संवाद से पहले जोशी का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार खैरमकदम किया। संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाइए। इंडिया गठबंधन भी मोहल्ले और घरों में जाकर प्रचार कर रहे हैं।

अबकी बार जिताकर ही दम लेना है। महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट ने कहा कि समय कम है, ऐसे में जुट जाना है। यहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल, हेमंत बगडवाल, सोहेल सिद्दीकी, राधा आर्या, प्रयाग दत्त भट्ट, हेमवती नंदन दुर्गापाल, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, इन्दर बिष्ट, मीमांशा आर्या, नीमा भट्ट, सुमित्तर भुल्लर, हेमंत साहू, ललित जोशी, त्रिलोक बनोली आदि रहे। कार्यक्रम के बाद बाजार क्षेत्र में रैली भी निकाली गई।