उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने मनाई होली,कही ये बात

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने मनाई होली, सभी को दी होली की शुभकामनाएं

होली रंगों का त्यौहार होता है। देशभर में इसे खुशी से मनाया जाता है। इस त्यौहार की उत्तराखंड में भी खासी धूम देखने को मिली। होली के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में होली खेली। इस दौरान सीएम आवास में उनकी मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी।

Cm dhami

मुख्यमंत्री धामी अपनी पत्नी गीता धामी को होली का टिका लगाते हुए दिखे। सीएम ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ही सीएम होली मनाने आए लोगों के साथ नृत्य कर डफली भी बजाते हुए नजर आए। इस दौरान सीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी नजर आए।

Cm dhami

होली समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। मैं आशा करता हूं कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह खुशियों से भर जाए। मैं इस त्योहार पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।