उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-इनकाउंटर में घायल दरोगा का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें -



पत्नी को गोली मारकर फरार हुए हरियाणा के बदमाश की बीती रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दरोगा के पेट में गोली लगी थी। दरोगा को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरोगा मिथुन कुमार का हाल जाना।


आरोपी 13 जनवरी को अपनी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गए था। पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया था। आरोपी के मसूरी के एक होटल में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मसूरी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।


मुठभेड़ में आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार के पेट पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी के पैर में गोली मारी है। फिलहाल घायल दरोगा को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मैक्स अस्पताल जाकर दरोगा का हाला जाना। इसके साथ ही चिकित्सको को दरोगा के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया था। सीएम ने एसएसपी अजय सिंह को घायल दरोगा के बेहतर इलाज और आरोपी शुभम पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।