उत्तराखण्ड

उत्तराखंड -यहां दो मरीज पाए गए कोरोना पॉजिटिव ,मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

देहरादून के दो मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें प्रदेश में एक साल बाद कोरोना के मामले सामने आए हैं।


सीजनल इंफ्लुएंजा के साथ देहरादून में कोविड का खतरा बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन कोविड का एक और मरीज मिला है। नए मरीज को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें इससे पहले शनिवार को मैक्स अस्पताल में एक मरीज मिला था। दोनों मरीजों की उम्र 70 पार है।


इसके अलावा एक आठ साल के एक बच्चे को सीजनल इंफ्लुएंजा हो गया है। चिकित्सकों की माने तो कोविड और सीजनल इंफ्लुएंजा के लक्षण एक जैसे ही हैं। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम कोविड पॉजिटिव 72 वर्षीय महिला दून अस्पताल आई थीं।


महिला को थायराइड और हाइपरटेंशन की समस्या भी है। महिला की हालत गंभीर नहीं है। इसलिए जनरल आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा शनिवार को इंफ्लुएंजा के पांच संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। इसमें एक आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।