उत्तराखण्ड भीमताल हल्द्वानी

नैनीताल- आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की ,DFO पर लगाये गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तेंदुए ने घास लेने गई महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।


बीते शनिवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में तेंदुए ने घास लेने गई महिला को निवाला बना दिया। रविवार को भी तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव किया।


विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कैड़ा ने कहा कि जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होते तब तक पुष्पा देवी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बता दें तेंदुआ क्षेत्र में दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। जिसके बाद से ग्रामीणों में रोष है।


विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा जब तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया जाता तब तक मृतक महिला पुष्पा देवी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।