उत्तराखण्ड

आम के बाग पर चली आरी, बिना अनुमति के काटे दर्जनों पेड़, सोते रहे वन विभाग के अधिकारी

खबर शेयर करें -

रुड़की में लकड़ी मफियाओं के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के मानकपुर रेंज का है। जहां माफियाओं ने रातों-रात आम के बगीचे में आरियां चला दी गई। बताया जा रहा है की बिना अनुमति के आम के लगभग 40 पेड़ काटे गए हैं।



घटना देर रात की बताई जा रही है। लड़की माफियाओं ने रुड़की के मानकपुर रेंज में मौजूद 40 से ज्यादा आम के प्रतिबंधित पेड़ों पर रातों-रात आरी चला दी। जिसकी भनक ना तो वन विभाग के अधिकारियों को लगी ओर ना ही उद्यान विभाग को।



पेड़ कटान का खुलासा तब हुआ जब घटनास्थल पर मीडियाकर्मी पहुंचे। मीडियाकर्मियों ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों की नींद खुली।



घटना की सूचना पाकर उद्यान अधिकारी बी अनुसूइया ने कहा कि मौके से 40 पेड़ काटे गए हैं। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब बिना अनुमति पेड़ काटे गए हो। इससे पहले भी 25 पेड़ों की परमिशन के नाम पर यहां से पेड़ काट लिए गए थे। जिसमें उद्यान अधिकारियों के द्वारा 30 पेड़ों की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला अभी निपटा भी नहीं था कि अब बिना परमिशन के ही रातों-रात पूरा बगीचा साफ कर दिया गया।