अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सवारियों को छोड़ लौट रही कार गिरी खाई में,मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा में सवारियों को छोड़ कर वापस लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।


अल्मोड़ा जिले के सत्यों में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या डीएल 1-जेड सी 7131 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा की मौत हो गई।


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत सवारियों को छोड़ कर वापस अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान सत्यों के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। चालक को कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करवा कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। विनोद सिंह रावत की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है।