उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-तेज़ गति से आ रही रोडवेज बस ने महिला को मारी टक्कर, हालत गम्भीर

खबर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे में मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। इन हादसों का शिकार होकर लोग घायल ओर अपनी जान तक गवा देते है। इन सड़क हादसों को एक मुख्य कारण तेज़ रफ़्तार भी है एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी का सामने आ रहा है। यहाँ रामपुर रोड पर तेज गति से आ रही है एक रोडवेज बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बस को रुकवाया और घायल महिला को कुछ ही दूरी पर स्थित डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। रविवार की सुबह करीब 11 बजे रामपुर रोड स्थित एक बाइक शोरूम के पास रामपुर डिपो की बस ने एक अधेड़ उम्र की महिला को टक्कर मार दी।

महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया। महिला को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वही लोगों ने रोडवेज बस को रोककर हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान बस में सवार यात्रियों को भी बस खाली करना पड़ी और दूसरे साधनों से गंतव्य को जाना पड़ा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने महिला की जानकारी जताकर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है।