उत्तराखण्ड

नैनीताल -यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरी कार, एक की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।भवाली में रामगढ़ नदी में कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार सुबह आनन फानन में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रोहित नेगी को घटना की सूचना दी। प्रधान पति रोहित ने रामगढ़ चौकी को घटना बताई। बीती रात वाहन गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर व्यक्ति को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार बीती रात 12 बजे कार संख्या uk04tb 3668 से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया।प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी घर में है। टैक्सी वाहन चलाकर घर चलाता था।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दे दी गई।रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

कुनाल अरोरा
संपादक - News 100 Live
http://www.news100live.com