उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र से सामने एक बड़ी खबर आ रही है बता दे कि यहां पर अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार प्रातः एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर रही है।दिनेशपुर वार्ड संख्या 1 निवासी वरुण गोलदार कुमार 28 वर्ष पुत्र सुधांशु गोलदार ने अज्ञात कारणों के चलते नदी किनारे फांसी लगा ली। नदी किनारे जा रहे बच्चों ने पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, कुछ समय के बाद उन दोनों में तलाक भी हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई और एक रात उसके घर में रही। जैसे उसकी प्रेमी को पता चला कि वह पूर्व पति के यहां चली गई है तो वहां उसके पूर्व पति के घर पहुंचा और अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया। शुक्रवार सुबह नदी किनारे उसका लटका हुआ शव देखा गया। मृतक के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हैं। उनके आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
Related Articles
शिक्षक पर लगे छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा
खबर शेयर करें -उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं शिक्षक पर भोजनमाता के साथ भी छेड़खानी के आरोप लगे हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला उधमसिंह […]
बड़ी खबर पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
खबर शेयर करें – उत्तराखंड में एक बार फिर से तबादला को लेकर खबर आनी शुरू हो गई है जानकारी के अनुसार इस बार शासन के द्वारा पीसीएस अधिकारियों की तबादले किए गए हैं शासन के द्वारा पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है देंखे:
जानें उत्तराखंड में सबसे ज्यादा और कम कहां हुआ मतदान ?पढ़े खबर
खबर शेयर करें -उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 53.56 फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली तो कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा लेकिन एक भी व्यक्ति वोट देने के लिए नहीं पहुंचा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय […]