राष्ट्रीय

यहां पुल से गिरी बस,14 यात्रियों की मौत, तीस से अधिक घायल

खबर शेयर करें -

आज सुबह यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। बस इंदौर की ओर जा रही थी। रास्ते में बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुई बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।बस खरगोन से इंदौर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ऊन थाना क्षेत्र के दसंगा गांव के पास बने पुल से नीचे गिर गई। खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।

कुनाल अरोरा
संपादक - News 100 Live
http://www.news100live.com